मुगलसराय। पं विद्यानिवास मिश्र की पुण्यतिथि पर विद्याश्री न्यास श्रद्धानिधि न्यास एवं लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय नगर के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित यज्ञ की सनातन परंपरा विषयक संगोष्ठी और संस्कृत कवि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी द्वारा मांँ सरस्वती, पंडित जी और पं प्रसिद्ध नारायण मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण और दीप.प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रो० हरेराम त्रिपाठी ने शब्द .साक्षी पश्यन्ती एवं भारतीय भाषा चिन्तन की परंपराएँ नामक पुस्तको का लोकार्पण किया। पं० प्रसिद्ध नारायण मिश्र व्याख्यान के क्रम में प्रो हृदयरंजन शर्मा, काशी हिन्दूविश्वविद्यालय, वाराणसी ने कहा कि वेदो मे ये बताया गया है कि हमारी यज्ञ की परंपरा अनादि है। वेदों की प्रामाणिकता पर पूर्व मे पाश्चात्य विद्वानो के द्वारा आलोचना की गई है परंतु आधुनिक पाश्चात्य विद्वानो ने ये माना है कि वेद सृष्टि का उत्पादन करने वाला है। मुख्य आतिथि प्रो हरेराम त्रिपाठी ने पंडित जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जी यज्ञ की सनातन परंपरा के जीवित उदाहरण थे। इस अवसर पर डा दयानिधि मिश्र, प्रो० उपेन्द्र पाण्डेय, अरविंद त्रिपाठी, कमला पाण्डेय, कृपाराम, गायत्री प्रसाद, बलराम शुक्ल, विवेक पाण्डेय, सदाशिव कुमार द्विवेदी, श्रुति, कानिटकर, चन्द्रकान्ता राय, सतीश कपूर, प्रवीण पंड्या, राजेन्द्र त्रिपाठी आदि ने काव्य पाठ किया। काव्य गोष्ठी मे सभी कवियों को प्रो० उदयन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस वेबिनार मे तकनीकी सहयोग प्रतीक त्रिपाठी व शशिशेखर मिश्र ने किया।
Related Articles
चंदौली। डीएम ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों संग की बैठक
Post Views: 476 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन. 2022 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सांसद, विधायकगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्रामीण […]
चंदौली। सीएम आगमन को लेकर मंडलायुक्त, आईजी ने किया दौरा
Post Views: 520 सैयदराजा। मुख्यमंत्री के 6 अक्टूबर के संभावित दौरे को देखते हुए सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व आईजी एसके भगत ने हेलिपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोर शोर से […]
चंदौली। मजदूर बहुल्य क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार
Post Views: 394 दुलहीपुर। बुनकर मजदूर बाहूल्य क्षेत्र में एक बार फिर त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर राजनित सबाब पर है, आर्थिक रूप से मजबूत लोग विकास की गंगा बहाने का दावा करने के साथ ही अपने तरीके से लुभाने के लिए लगे हुए हंै वहीं आर्थिक रूप से कमजोर बुनकर मजदूर विकास करने के मुद्देपर […]