अलीनगर। क्षेत्र के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा के प्रांगण में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव इस प्रकार बड़ा है कि सभी सम्मान के दृष्टि से देखते हैं। भारत किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। अगर भारत पर कोई आंख उठाकर देखने का जुर्रत किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने का भी काम करेगा। कहा कि पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था। भारत माता के मस्तक को कभी हम पीछे होने नहीं देंगे। कहा कि हम लोग भारत माता की रक्षा के लिए राजनीति करने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने सकलडीहा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी का लोगों से परिचय कराते भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजने की बात कही कहा कि सूर्यमुनि क्षेत्र के विकास के लिए शुरु से कटिबद्घ हैं और जीतने के बाद लोगों की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों का ऑपरेशन गंगा चल रहा है तो अखिलेश बाबू का ऑपरेशन दंगा चलेगा। सपा की साइकिल में कमीशन का पहिया लगा है। इस मौके पर सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अतुल सिंह, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, बुद्धन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। विकास पुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर रहे डा० महेन्द्रनाथ पांडेय
Post Views: 440 चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क सकलडीहा विधानसभा में बनने जा रही है। उक्त सड़क चंदौली से सैदपुर है। जिस पर लगभग 397 करोड रूपए से कार्य भी प्रारंभ […]
चंदौली।रन फार यूनिटी का आयोजन
Post Views: 336 चंदौली। मंगलवार को बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के तत्पश्चात रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लौह […]
चंदौली।मच्छर विभिन्न रोगों को दे रहे दावत
Post Views: 576 मुगलसराय। स्थानीय पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के ढिलमुल रवैया से ऐसा लगता है जैसे कि विभाग ख्ुाद ही मच्छर जनित बिमारियों को निमंत्रण दे रहा है। नगरपालिका में मच्छरों का प्रकोप इतना अधिक बढ़ गया है कि दिन के उजाले में भी इतना अधिक मच्छर काट रहे हैं कि लोगों का […]