मुगलसराय। सरेसर स्थित वन चेतना केंद्र में दिवाली की पूर्व संध्या पर ग्रीन हाउस क्लब के तत्वावधान में पक्षियों संग दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वन चेतना केंद्र को रंगीन मोमबत्तियां से सजाया और पक्षी विहार अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संस्था के समन्वयक संजय कुमार जायसवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने बढ़.चढ़कर भागीदारी की। सदस्यों ने कहा कि पक्षी विहार बनने के बाद इस क्षेत्र में दिवाली की रौनक अद्भुत होगी। बताते चलें कि सरेसर में पक्षी बिहार अभियान बीते कई वर्षों से चलाया जा रहा है जिसमें इस चित्र को संरक्षित कर पक्षियों का बिहार बनाने की योजना है। पवन तिवारी ने कहा कि बर्ड नेचर पार्क बनाने के लिए संस्था के सदस्य तन मन धन से लगे हुए हैं। इसके लिए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा और राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को पक्षी विहार प्रोजेक्ट के रिपोर्ट शॉप कर उनसे सरकारी सहायता प्राप्त करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, जय प्रकाश शर्मा, धीरज सिंह, डॉक्टर जैनुद्दीन, डॉक्टर नरेंद्र तिवारी अर्पिता और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चन्दौली। प्रशिक्षण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 458 चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा महिंद्रा टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का दौरा कर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्ष में जाकर वहां चल रहे मतदान कार्मिकों के सैद्धांतिक व ईवीएम मशीन के प्रशिक्षण को देखा तथा मास्टर ट्रेनरों एवं प्रशिक्षण ले रहे मतदान कार्मिकों […]
चंदौली।खेल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Post Views: 249 मुगलसराय। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार की शाम हुआ। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने मैथ रेस, फ्रॉग रेस, फर्राटा दौड़, सुई धागा दौड़ लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में […]
चंदौली।चौपाल में विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
Post Views: 333 चंदौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में चलो चन्दौली प्रशासन आपके द्वार जनसंपर्क/जन चौपाल अभियान के द्वितीय चरण में शुक्रवार को विकास खंड बरहनी के ग्राम पंचायत नौबतपुर, धानापुर के कवलपुरा, नियामताबाद के पटनवा, चकिया के लठीयाकला, नौगढ़ के भैसौड़ा तथा सकलडीहा के गंजख्वजा में ग्राम चौपाल का आयोजन […]