सकलडीहा। विकास खण्ड के बथावर गांव में भाजपा की ओर से सोमवार को जनचौपाल लगाकर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर समूह की महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते विधान सभा प्रभारी सुर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत एनआरएलएम के माध्यम से जिले में पच्चास हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। कई महिलायें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, आंगनबाड़ी, सिलाई, बुनाई, बिजली बिल, सहित अन्य योजनाओं के तहत आत्मनिर्भर बन रही है। यही नही बैंक सखी, मनरेगा मेठ, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन सहित अन्य योजनाओं में समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए नियुक्त किया जा रहा है। अंत में समूह की महिलाओं की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। इस मौके पर महेंद्र कुमार, सुनीता मौर्या, अंजू मौर्या, ममता देवी, अनिता देवी, उषा मौर्या, राजकुमारी देवी, अर्चना देवी, ममता गुप्ता, शेरू पाठक, अमरजीत राजभर, धर्मपाल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। गरीबों, किसानों की है भाजपा सरकार:सूर्यमुनि
Post Views: 420 सकलडीहा। भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के मनिहराद्घ उकनी, मजिदहा, अजगरा, चकिया बिहारी मिश्र, पट्टी, रमदत्तपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होने सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांगा। लोगों ने समर्थन […]
चंदौली।आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण में लापरवाही पड़ेगी भारी
Post Views: 493 चंदौली। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण अभियान से संबंधित जिला कन्वर्जेंस की बैठक जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त करने हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही पोषण मिशन योजना को भौतिक धरातल पर पूरी तत्परता के साथ लागू किया जाय। […]
चन्दौली।बालू भंडारण पर खनन विभाग ने की कार्रवाई
Post Views: 433 चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जीटी रोड बगही गांव के समीप दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से लगभग १५ हजार घन फीट बालू के भंडारण को सीज कर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इस कार्यवाई से अवैध रुप से बालू भंडारण करने वालों में हड़कम्प मच गया है। बताया […]