सकलडीहा। स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहता है। मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर क्षेत्रवासी हाजिरी लगाते है। यहां आने वाले हर लोगों की मुराद पूरी होती है। वर्ष 1800 के करीब राजस्थान के अलवर जिले से राजपूताना काफिला सकलडीहा कोट में ठहरा था। बनारस स्टेट के बाबू बखत सिंह सेनापति हुआ करते थे। एक दिन स्वप्न में स्वयंभू कालेश्वर महादेव का दर्शन होने के बाद चतुर्भुजपुर बरठी गांव के समीप मंदिर का खोदाई कराया। जमीन के अंदर से भगवान भेाले शंकर की शिवलिंग दिखाई पड़ी। इसके बाद सेनापति बाबू बखत सिंह ने स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और कॉलेश्वर सरोवर का निर्माण कराया था। इसके अलावा चार शिव मंदिर व सरोवर सकलडीहा, धरहरा, जमनिया हरपुर में कराया था। मान्यता है कि शुभ कार्य करने से पूर्व क्षेत्रवासी सबसे पहले शिव मंदिर में हाजिरी लगाते है। सावन माह और शिव रात्रि पर कॉलेश्वर महादेव के बाद सकलडीहा शिव मंदिर पर लोग मत्था टेकने के लिये भक्तों का रेला लगा रहता है। पुजारी जगरन्नाथ चौबे और अशोक मिश्रा ने बताया कि यहा आने वाले की हर मुराद पुरी होती है।
Related Articles
चंदौली। छात्रों ने रंगोली में रंग भर हूनर का दिया परिचय
Post Views: 422 चंदौली। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए […]
चंदौली।नोड्यूज के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन
Post Views: 393 चहनियां। स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय में नोड्यूज के नाम पर उम्मीदवारों से अवैध वसूली करने से नाराज कांग्रेस यूथ कमेटी के प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने अन्य पदाधिकारियों संग ब्लाक कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वही इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चहनियां […]
चंदौली।१४० जरुरतमंद में वितरण किया कंबल
Post Views: 383 चकिया। विकासखंड के सोनहुल गांव में प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की ने 140 जरूरतमंदों को कंबल रविवार को प्रदान किया। ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों घर पर बगैर लाव लश्कर के समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह पहुंचे और कंबल वितरण किया। कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य […]