चहनियां। विकास खण्ड चहनियां के अजगरा तारगांव में पशु चिकित्सालय के लिए आरक्षित भूमि पर बने ढाबे पर सोमवार के दोपहर को बुलडोजर से ध्वस्त कराकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने अतिक्रमण मुक्त कराया। जिससे स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया। अजगरा तारगांव के कन्हैयालाल सोनकर गांव सभा में पशु चिकित्सालय के नाम से चन्दौली सैदपुर मुख्य सड़क पर स्थित आराजी नम्बर 146 पर आरक्षित भूमि पर विगत चार वर्ष से ढाबा बनाकर कब्जा जमाये हुए था। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल विकास सिंह द्वारा सरकारी भूमि को खाली किये जाने को लेकर कई बार चेतावनी दिये जाने पर अतिक्रमणकारी द्वारा धौंस जमाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाये जाने की धमकी दिया जाने लगा। जिससे आजिज लेखपाल ने उक्त प्रकरण की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा को दिया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सह उपजिलाधिकारी ने सोमवार को उक्त भूमि का सीमांकन कराते हुए बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर पशु चिकित्सालय के लिए आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।जिससे अतिक्रमणकारी के परिवार में हड़कम्प मच गया। वही लोगों ने सराहना करते हुए खुशी व्यक्त किया।
Related Articles
त्वरित न्याय के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंच रहे फरियादियों के गांव
Post Views: 394 सकलडीहा। विगत कई वर्षो से न्याय पाने के लिए ग्रामीण फरियादी तहसील का चक्कर लगाते लगाते थक गये थे। लेकिन अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने पीडि़तों को सीधे न्याय दिलाने के लिए गांव गांव पहुंच रहे हैं। इस पहल से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जागने लगी है। रविवार को […]
थानेका निरीक्षण, थानाध्यक्ष निलंबित
Post Views: 316 चहनियां। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बीती रात को बलुआ थाने का औचक निरीक्षण किया। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरते पाये जाने पर प्रभारी निरीक्षक बलुआ सूर्य प्रताप सिंह व एक मुख्य आरक्षी राम कृपाल यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। रात्रि भ्रमण/चेकिंग पर निकले एसपी अमित कुमार अचानक […]
चंदौली।राजस्व के सबसे अधिक मामले सकलडीहा तहसील में:डीएम
Post Views: 565 सकलडीहा। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सकलडीहा कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों से रूबरू रहे। इस दौरान जिले में सकलडीहा तहसील में राजस्व के सबसे ज्यादा मामला होने पर डीएम ने नाराजगी जताया। इस […]