सकलडीहा। शांतिपूर्ण और निर्भिक होकर लोगों को मतदान कराने के लिये पुलिस प्रशासन लगातार कवायद में जुटा हुआ है। इस क्रम में सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को निर्भिक और निडर होकर मतदान करने के लिये जागरूक कर रहे है। इसके साथ ही गांव गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन भ्रमण शील रहने का निर्देश दिया। इसके साथ थाने पर आने वाली महिला और ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने को कहा। आगामी सात मार्च को अन्तिम चरण में विधान सभा का चुनाव होना है। इसको लेकर अध्र्य सैनिक बल थाना प्रभारियों के साथ लगातार चक्रमण कर रही है। वही पुलिस अधीक्षक से लेकर एडीशनल एसपी भी लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील कर रहे है। इस क्रम में सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह सकलडीहा, बलुआ, धीना और कंदवा थाने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनने के साथ सुरक्षा का भरोशा दिलाने का निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणो से मिलकर लोगों को निर्भिक और निडर होकर मतदान करने की अपील किया। अंत में दबंग और आवंछनिय तत्वों की पहचान कर कार्रवाई को बताया। इस बाबत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के तहत मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराया जायेगा।
Related Articles
चंदौली।पेट्रोलपम्प कर्मी से लूटकांड का खुलासा
Post Views: 282 चंदौली।पेट्रोलपम्पचंदौली। सैयदराजा में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर हुई साढ़े तेरह लाख की लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का एक और लुटेरा बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे दुधारी पुलिया के पास से पकड़ा। उसके पास से बीस हजार से अधिक नकदी, तमंचा और कारतूस […]
चंदौली। भाजपाजनों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत
Post Views: 362 सकलडीहा। बरठीं स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर चकिया के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव तपस्या पासवान के प्रथम आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री पासवान ने कहा कि आज यदि मैं इस मुकाम पर पहुचा हूं तो […]
चंदौली। डीएम, एसपी ने नगर का किया भ्रमण
Post Views: 320 मुगलसराय। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर में लॉक डाउन का पालन आम जनता द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा इसका जायजा लेने रूट मार्च कर नगर का किये भ्रमण। भ्रमण के दौरान सभी दुकानें बंद मिली। मेडिकल स्टोर के अलावा। द्वय अधिकारी द्वारा फेस […]