चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को पुलिस.प्रशासन पर हमलावर रहे। इस दौरान पार्टी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निजी सम्पत्ति से सपा के ध्वज को हटाए जाने को गलत एवं पक्षपातपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी विधि.विरूद्ध तरीके सपा को झंडा उतरवाने का काम करेगा उसकी वर्दी उतरवाने का काम किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यदि कोई भी पुलिस आपके निजी सम्पत्ति से झंडा उतारने आता है तो उसका वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना पुलिस.प्रशासन का दायित्व है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सार्वजनिक सम्पत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही पुलिस.प्रशासन कर चुकी है। अभी पुलिस वाले चुनाव के मद्देनजर गांवों में भ्रमणशील है। इस दौरान सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर कुछ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सपा नेताओं के घर पर लगे झंडों को जबरिया उतारने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना मेरे कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। कहा कि सपाइयों का मकान, प्रतिष्ठान व दुकान यह उनकी निजी सम्पत्ति है और वे इस पर किसी भी दल का झंडा लगाने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में पुलिस की जोर.जबरदस्ती व गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Articles
चंदौली।विद्यालय में मेगा जन चौपाल का आयोजन
Post Views: 285 इलिया। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर मेगा ग्राम जन चौपाल का आयोजन बुधवार को माल्दह ग्राम पंचायत के खझरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश खरवार ने फीता काटकर किया। मेगा जन चौपाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका मिशन, राजस्व विभाग, पंचायती राज, बाल […]
चन्दौली।होली का पर्व शांति ढंग से मनाये:एसडीएम
Post Views: 504 चहनियां। बलुआ स्थित थाने पर होली पर्व के मद्देनजर उपजिलाधिकारी, सीओ ने सम्भ्रांत ग्रामीणों संग बैठक कर होली का पर्व शांति ढंग से मनाने की अपील किया। वहीं त्यौहार से सम्बन्धित समस्याओं को लोगों ने अधिकारियों को बतायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि होली […]
चंदौली।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करें:उपेन्द्र
Post Views: 537 चहनियां। हम अपनी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवद्र्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। उक्त बातें टांडाकला में सोमवार […]