मुगलसराय। राष्ट्रीय लोक दल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 21 वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। दल के काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर मनाया गया। चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब का रहन सहन, खानपान, पहनावा एक साधारण किसान की तरह था। ग्रामीण भारत के किसानों के सही मायने में केवल पैरोकार ही नहीं बल्कि आवाज थे। उनका तर्क था कि देश की प्रगति तभी होगी जब कृषि उन्नतशील होगा। चौधरी साहब ने 1937 में उत्तर प्रदेश के विधायक के रूप में किसानों की अपनी भूमि पर स्वामित्व दिलवाने के लिए भूमि उपयोग मन सौदा उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश करना चाहे अंग्रेज गवर्नर ने पेश करने की अनुमति नहीं दी। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सबसे पहले देश के नेताओं को यह समझना चाहिए कि गरीबी से बचकर श्रम वृद्धि की ओर बढऩे का एकमात्र रास्ता गांव तथा खेत खलियान से होकर गुजरता है। आज किसानों के साथ छलावा करने का काम हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। केवल टैक्स पर टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।
Related Articles
चंदौली।जेम पोर्टल से नियुक्ति पर लगाएं प्रतिबंध
Post Views: 406 चंदौली। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तत्काल जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। अंत में मांगों को […]
चंदौली। पात्र एवं जरुरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य
Post Views: 288 चंदौली। पीडि़त कल्याण सेवा संस्था की ओर से सोमवार को नगर के एक लान वाटिका में कंबल वितरण किया गया। इसमें 100 गरीब व बेसहारा को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में शत.प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का […]
चन्दौली।डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 232 चन्दौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा राजकीय धान क्रय केंद्र चकिया उप मंडी (ब) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान की बिक्री करने आए किसान जलालुद्दीन ग्राम केराडीह, दूसरे किसान लल्लू ग्राम इसहुल से वार्ता की। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी […]