नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम ने कोविड-19 टीके की अब तक खुराक नहीं लेने वाले लोगों का प्रवेश शहर के मॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोकने के लिए ‘टीका नहीं तो प्रवेश नहीं’ नियम लागू करने को लेकर 100 टीमों का गठन किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने टीके की खुराक नहीं लेने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए मंगलवार शाम इस अभियान की शुरुआत की थी। अधिकारी ने बताया कि टीम ने कई मॉल, होटल और रेस्तरां में पहले दिन करीब 3,000 लोगों की जांच की, जिनमें से 28 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अब तक टीके की दूसरी खुराक या दोनों खुराक नहीं ली है। ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विभाग के निदेशक एच जे सोलंकी ने बताया कि विभाग ने मंगलवार शाम से इस अभियान की शुरुआत की है और आने वाले दिनों में भी टीके की खुराक लेने को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Related Articles
Delhi में टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड 1978 के बाद अब 20755 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर राहत कार्य जारी
Post Views: 30 पूर्वी दिल्ली, पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसके […]
बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं, तैयारी लंबी है- बोले राकेश टिकैत
Post Views: 40 रतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर किसान आंदोलन के लंबा चलने की बात दोहराई है. उन्होंने कहा है कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा. सरकार से अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है, तैयारी लंबी है. […]
Rajya Sabha Polls : जब शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 2 दिन के लिए ED का कंट्रोल हमें दे दें, फडणवीस भी शिवसेना को वोट देंगे
Post Views: 26 मुंबई, । महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र में राजनीति एकबार फिर गरमा गइ है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय का नियंत्रण उनकी पार्टी को दे दिया जाता है तो भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को वोट देंगे। उनकी ये प्रतिक्रिया शिवसेना […]




