डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
कमाल की हैं कानपुर में जन्मी वंशी, बंद आंखों से पढ़ दी पूरी किताब
Post Views: 6 स्टूडेंट स्पेशल कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अमिताभ बच्चन को कानपुर में जन्मी वंशी चौहान ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से हैरान कर दिया। हालांकि गेम उन्होंने बीच में ही क्वीट कर दिया लेकिन अपनी सुपरपावर से सभी को चकित कर दिया। कानपुर। विलक्षण प्रतिभा वाले लोगों की पहचान कानपुर शहर में […]
Azam Khan के घर के बाहर कुछ ऐसा है नजारा, पसरे सन्नाटे में उठते रहे सवाल
Post Views: 10 रामपुर : सपा नेता आजम खां का आवास हो, हमसफर होटल हो, ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाली उनकी जौहर यूनिवर्सिटी हो या फिर उनके करीबी विधायक नसीर खां व अन्य के आवास व प्रतिष्ठान हों, सभी जगह आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी चलती रही। हालांकि इस छापेमारी को लेकर सभी […]
चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशें अब पूरी तरह से हो सकती है खत्म, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट,
Post Views: 9 नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव प्रचार पर लगे प्रतिबंधों को चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हटा सकता है। जिसमें राजनीतिक दलों को पहले की तरह रैलियों, सभाओं और रोड़ शो की अनुमति दी जा सकती है। अभी रैलियों और रोड़ शो पर प्रतिबंध है, जबकि सभाओं को मैदान की कुल […]




