पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
प्रयागराज में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे; अजय राय भी रहे मौजूद –
Post Views: 3 प्रयागराज। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर संविधान सम्मान सम्मेलन करवाकर कांग्रेस पार्टी माहौल बनाने में जुटी है। शुरुआत रविवार को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों के लाला बाजार मैदान से हुई। इसमें पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी सतह पर आ गई। प्रयागराज में कांग्रेस के संविधान सम्मान […]
BJP खंडित कर रही है बनारस की पहचान, मोदी सरकार पर बरसे अजय राय
Post Views: 3 वाराणसी: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वाराणसी की वैश्विक पहचान यहां की पौराणिकता, प्राचीनता व आध्यात्मिकता से है। बनारस की इस वैश्विक पहचान को भाजपा खंडित करने का प्रयास कर रही है। विकास के नाम पर कभी क्योटो और बंदरगाह तो अब गंगा तट पर टेंट सिटी व […]
यूपी विधानसभा सत्र: ‘आईना’ लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक, प्रदर्शन
Post Views: 4 समाजवादी पार्टी के विधायक हाथों में ‘आईना’ भी लिये हुये थे और इससे सरकार को ‘सच्चाई दिखाने’ की बात कह रहे थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा. उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक भारतीय जनता पार्टी […]




