विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विन्ध्यवासिनी मंदिर के सन्नीकट सप्तऋषिपथ नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुंदरी चुराने का चलचित्र सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ख़बर आग की तरह फैल गई। चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था, तो पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है। जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था उसकी रात्रि ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है। वायरल वीडियो ने दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस जांच में मामला चाहे जो भी पर एक बार तो यही चर्चा जोरो पर है कि दारोगा जी चोर हो गए।
Related Articles
UPSC Prelims Result सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित
Post Views: 3,358 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
भाजपाइयों ने मनायी पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
Post Views: 770 मीरजापुर। सपर्मण दिवस के अवसर पर गुरूवार को लालडिग्गी स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में पुष्पार्चन कर पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर को जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने भी पूर्णतिथि पर पुष्पार्चन किया। उक्त अवसर […]
UP Election Result: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा? पूरी लिस्ट
Post Views: 10,674 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे जारी हो चुके हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राज्य की 403 सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल रही है। कांग्रेस […]




