Latest News नयी दिल्ली

दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर YS डडवाल का निधन,


  • नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल का बुधवार रात उनके छतरपुर स्थित आवास पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। आज गुरुवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। डडवाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के रूप में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

कई वर्षों तक की दिल्ली पुलिस बल की सेवा
बाद में, वह दिल्ली पुलिस आयुक्त बने और कई वर्षों तक दिल्ली पुलिस बल की सेवा की। डडवाल 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि वह एक मेहनती और दूरदर्शी व्यक्ति थे। हमने सुना है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे। वह हमारे 16वें पुलिस कमिश्नर थे।