दिल्ली में एक सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अभी इसका औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली सरकार को स्कूल खोले जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले बड़े बच्चों के लिए कक्षाओं को खोला जाए फिर उसके बाद मिडिल और प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। बताते चलें कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी ने दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी सहमति दी है।वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि, ” हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं। लेकिन हम इसे लेकर अतिरिक्त सतर्क हैं और महामारी को देखते हुए इस पर निर्णय करेंगे।”
Post Views: 3 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को केंद्रशासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे।एनआईए के सूत्रों ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के प्रमुख सदस्यों संगठन के कार्यालयों के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। सूत्रों ने […]
Post Views: 19 नई दिल्ली. केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवारकल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयासों का सराहना की है. भारत कोविड-19 (COVID-19) से संबंधित विभिन्न मानदंडों के अनुरूप बेहतर काम करने में कामयाब रहा है. हमने विश्व भर में लगातार न्यूनतम मृत्यु दर और उच्चतम रिकवरी […]
Post Views: 6 नई दिल्ली, । Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। दूसरे […]