नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को कहा कि ‘पानीपत ने पानी दिखा दिया।’ उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है, वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
रियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की और ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक पदक जीतने के भारत की करीब 100 साल से जारी प्रतीक्षा को समाप्त किया।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 7 पदक जीते हैं, जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो ग
Post Views: 1 पीएम मोदी (PM Modi) 24 जून को सुबह 11 बजे टॉयकैथॉन-2021 (Toycathon-2021) के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे. 22 जून से 24 जून तक होने वाले तीन दिनों के ऑनलाइन टॉयकैथॉन ग्रैंड फिनाले (Toycathon-2021 grand finale) के लिए 1,567 विचारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. ये जानकारी प्रधान मंत्री […]
Post Views: 3 नई दिल्ली, । इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके चलते कई चीजें महंगी हो गई हैं। इतना ही नहीं, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए बहुत-से लोग अपने वाहन को छोड़ साइकिल चलाने पर मजबूर हो गए हैं। देश की महंगाई और […]
Post Views: 7 उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड को दी नोटिस, चार हफ्ते में देना है जवाब नयी दिल्ली (आससे)। उच्चतम न्यायालय गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के खिलाफ विभिन्न राज्य सरकारों के कानूनों की संवैधानिक वैधता की समीक्षा करेगा। साथ ही अदालत ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। […]