

Related Articles
अयोध्या: कोरोना काल में भी जारी है राम मंदिर निर्माण का काम,-चंपत राय
Post Views: 33 अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बुनियाद भरने का काम परिसर में चल रहा है. कोरोना काल में जहां पूरे देश में तमाम समस्याएं हैं. वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में लगातार मंदिर निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है. अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य रात दिन दोगुनी […]
ऋषि सुनक ने जेलेंस्की को खिलाई मां के हाथों बनी बर्फी मिठाई वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश –
Post Views: 24 लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अपनी मां के हाथों की बनी बर्फी खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सुनक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है। […]
Ind vs Aus Women: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बदलाव
Post Views: 15 नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शेड्यूल (India womens tour of Australia Schedule) में फिर से बदलाव हो गया है. न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) और विक्टोरिया (Victoria) में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया था. इसी वजह से अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।