पडरौना/कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्र के एम.एस.एम.डी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह मय टीम ने थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रामबासी डिग्री कॉलेज और अन्नपूर्णा इंटर मीडिएट कॉलेज गुरवलिया बाजार में छात्राओं से संवाद किया।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और बेवजह घूमने वाले युवकों को एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी।महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की गई।
Related Articles
यूपी: पहले सपा ने जारी की लिस्ट, अब योगी सरकार ने अपराधियों की सूची जारी कर दिया जवाब
Post Views: 44 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता बन गई। योगी सरकार में 20 मार्च, 2017 से अब तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 10,933 मुठभेड़ में 183 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। जिसमें 13 […]
UP Board 10th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर, पूरी लिस्ट
Post Views: 78 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]
गोरखपुर: उफनाई रोहिन नदी डेंजर लाइन के पार, राप्ती-कुआनो भी चढ़ान पर,
Post Views: 18 गोरखपुर में रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. रोहिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. 24 से 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश के अलर्ट की वजह से नदियों का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है. गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के बाद लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनकर […]




