देश एवं प्रदेशकी सरकारको बताया जनविरोधीआजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आंदोलित किसानों के समर्थन एवं डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध मेें जय जवान जय किसान नारे के साथ पदयात्रा निकाला कांग्रेसी अग्रसेन चौराहा होते हुए तहसील सदर रैदोपुर होते हुए नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध स्वरूप धरना दिया। पदयात्रा में युवक कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार बनी है गरीबों किसानों मजदूरों के साथ लगातार अन्याय कर रही है पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन किसान विरोधी काले कानून बनाए गये हैं। जिसको लेकर 92 दिन से किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन तानाशाह सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। किसान देश का अन्नदाता एवं भाग्यविधाता है देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। जब तक तीनों किसान विरोधी कानून वापस नहीं होगें कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के मूल्य में भी बेतहाशा वृद्धि से आमजन का जीना दूभर हो गया है सरकार यदि शीघ्र महंगाई पर अंकुश नहीं लगाती है तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय, दिनेश यादव, रविकांत त्रिपाठी, मुन्नू यादव, निर्मला भारती, रमेश चंद शर्मा, विवेक राय, मुन्नू मौर्य, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, आशुतोष रजत, शीला भारती, अंशुल आनंद, संतोष कुमार कटाई, देवमुनि राजभर, नदीम खान, मो0 आमीर, अब्दुल रहमान, सुरेंद्र तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, महीशचंद श्रीवास्तव, शंभू शास्त्री, आयुष यादव, राजीव मिश्रा, प्रमोद यादव, राजदेव कन्नौजिया, रमेश राजभर, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, श्यामदेव यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दामों से क्षेत्र में अब विरोध में स्वर मुखर होने लगा है। इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल चौक पर क्षेत्रवासियों ने मिलकर अहिरौला कप्तानगंज के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने बताया कि आज भी खेती किसानी से लगभग 70 परसेंट लोग अपने जीविकोपार्जन के लिए इसे ही अपना साधन बनाते हैं। खेत से लेकर खलिहान तक गांव से लेकर बाजार तक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर डीजल की बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि से आम आदमी पूरी तरह से दुखी है। किसी भी तरह से वह इसके बढ़ते दामों को लेकर संतुष्ट नहीं दिख रहे है।
Related Articles
दुर्घटनामें आधा दर्जन जख्मी
Post Views: 396 फरिहां, आजमगढ़। सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बचाव का बंदोबस्त करते हुए तत्काल घटना के बाबत मुकामी पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार […]
UP Nagar Nikay Chunav Result: भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 5 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ
Post Views: 2,698 Live UP Nagar Nikay Chunav Result 2023- प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो […]
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, न दिखे परिणाम ये है ट्रिक
Post Views: 1,068 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई […]