रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
अहरौरा हत्याकांड : हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस!
Post Views: 1,322 हिस्ट्रीशीटर शुभम केशरी समेत दो का मामला वाराणसी स्थानान्तरित हिस्ट्रीशटर शुभम केसरी और उसके साथी रवि पाण्डेय हत्याकांड में कोतवाली पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गयी है। वहीं मीरजापुर के अहरौरा थाने में दर्ज मुकदमे को वाराणसी कोतवाली थाने को स्थानान्तरित कर दिया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ कोतवाली और […]
पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का उद्घाटन, कहा-अब गरीब के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर
Post Views: 1,930 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिद्धार्थनगर और वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भोजपुरी में अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से गरीबों का फायदा होगा। देश ने कोरोना महामारी से अपनी लड़ाई में 100 […]
Gyanvapi : कोर्ट के फैसले के विरोध में लगाए पोस्टर, प्रशासन में मची खलबली; फोर्स लेकर पहुंचे अधिकारी
Post Views: 871 पीलीभीत। शहर के पास स्थित गांव चिड़ियादाह में ज्ञानवापी मस्जिद के समर्थन में मकानों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों के साथ ही सुनगढ़ी थाना से फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दीवारों पर लगे पोस्टर हटाने […]



