दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
UP Board: 10th 12th Result Declared यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं- 12वीं का रिजल्ट इस तरह करें चेक
Post Views: 88 प्रयागराज। उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। UP Board 2024 Toppers […]
दुकानदारको आतंकितकर छिनैती
Post Views: 18 बलिया। रेवती थाना अंतर्गत रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात ८ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार मुन्ना गुप्ता का फिल्मी स्टाइल में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने दो हजार रूपये की छिनैती कर फरार हो गये। घटना से आवाक व सहमें दुकानदार द्वारा […]
पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला घायल
Post Views: 58 बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के भोज के छपरा गांव में पुरानी रंजिशवश महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में महिला के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि […]



