बालू के अवैध कारोबार में लिप्त थाना प्रभारी निलंबित
देवघर। देवघर जिला के सारठ थाना प्रभारी करुणा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार को इस बाबत देवघर एसपी धनंजय सिंह ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि सारठ थाना प्रभारी को बालू के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए कई बार निर्देश दिया गया था लेकिन 12-13 नवंबर की रात में पालाजोरी थाना प्रभारी के माध्यम से औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सारठ थाना में पांच बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इसके बाद इस बात की पुष्टि हुई कि सारठ थाना प्रभारी बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन और कारोबार में संलिप्त हैं। इसके बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित थाना प्रभारी को देवघर के पुलिस हेड क्वार्टर में योगदान देने का आदेश दिया गया है। पथरड्डा के ओपी प्रभारी चंदन पांडेय को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रभार दिया गया है।
Related Articles
सूर्य की किरणों से जगमग हुआ रामलला का ललाट, देखें भव्य नजारा
Post Views: 3,595 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]
Breaking News : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले- राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करे कांग्रेस
Post Views: 1,214 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने पीएफआई को एक गैरकानूनी संस्था घोषित कर दिया है। साथ ही सरकार ने पीएफआई पर अगले पांच सालों की अवधि के लिए बैन लगाया है। केंद्र की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध में […]
मेरे आत्मनिर्भर भारत के विजन का उड़ा था मजाक, 5G लॉन्चिंग पर बोले PM मोदी;
Post Views: 987 नई दिल्ली, : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश में 5G सर्विस की लॉन्चिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम है। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि कई लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के मेरे विजन का मजाक […]




