नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग से सटे ऐतिहासिक पोखरे और भीटा की भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ छह माह से चल रही शिकायतों और मंदिर मंहत शत्रुधनदास के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन ने ऐतिहासिक कार्रवाई की। बुलडोजर से 19 अतिक्रमणकारियों के कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।अतिक्रमण और गंदगी के कारण इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ पर्व तक न मनाने की चेतावनी दी गई थी। नाराज मंहत ने रविवार सुबह से अनशन शुरू किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।उनके समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश साही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, साथ ही हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू और बड़ी संख्या में साधु-संत और पदाधिकारी मौके पर जुटे।मंहत की तबीयत बिगड़ने पर विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी जिसान अली पहुंचे और स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, राजस्व कर्मी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह भारी पुलिस बल के साथ आए और प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।कार्रवाई के बाद मंहत को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस कड़ी कार्रवाई से मंदिर की पवित्रता बनी बरकरार और श्रद्धालुओं में संतोष तथा आस्था को नया संबल मिला।
Related Articles
पेट्रोल पम्प पर ‘दबंगों’ का तांडव, कर्मचारियों से मार-पीट कर नकदी लूटी
Post Views: 75 शोहरतगढ़़ सिद्धार्थनगर बीती रात को नगर पंचायत शोहरतगढ़़ से सटे बहुडारी स्थित एक पेट्रोल पम्प पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने पम्प पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गम्भीर मार-पीट की और उनसे नकदी छीनकर फरार हो गये। पेट्रोल पम्प कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन […]
Gorakhnath : पहले सगाई फिर टूटी शादी, संदिग्ध हरकतों के चलते मुर्तजा को छोड़कर चली गई थी पत्नी
Post Views: 35 गोरखपुर, । गोरखपुर मंदिर पर हमले की जांच में हमलावर के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने अपनी जांच में मंदिर पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी की परत दर परत खोल रही हैं। इसलिए टूटी थी सगाई दो भाई-बहन में मुर्तजा छोटा […]
Assembly Bypoll Election 2022 : मोकामा, आदमपुर, गोकर्णनाथ समेत 7 सीटों पर मतदान जारी,
Post Views: 27 कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने और उनके भाजपा में चले जाने के बाद आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बिहार की मोकामा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिह को अयोग्य ठहरा दिया गया था। जिसके चलते ये सीट खाली हो गई थी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की […]



