अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 17 मुंबई: ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ यानि एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक व विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिन पहले ही कंगना ने आजादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिए थे। अभी ये मामला सुलझा नहीं था कि कंगना ने कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने पर […]
Post Views: 15 वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत में लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने और दुनिया में कोविड-19 महामारी के अब तक के सबसे विकट प्रकोप के खिलाफ सफल लड़ाई छेड़ने के लिए काम कर रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (यूएसएआईडी) के एक […]
Post Views: 23 नई दिल्ली: सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कहा कि वह योग्यता से समझौता किए बिना अपनी प्रवेश प्रक्रिया को असाधारण स्थिति में ही समायोजित करेगा। सामान्य परिस्थितियों में, डीयू नौ स्नातक पाठ्यक्रमों […]