यदि एक आदमीका सुख दूसरेका दुख होता है तो इसका केवल इतना ही मतलब है कि दूसरा आदमी नासमझ है और उसे भी सुखका कोई पता नहीं है। उसका सुख तभी दुख हो सकता है, जब किसी तरह दूसरेका सुख ईष्र्या बनता हो। लेकिन इसमें दूसरेका सुख जिम्मेदार नहीं है, हमारी ईष्र्या ही जिम्मेदार है। दूसरेके दुखमें दुखी होना तो बहुत आसान है, किंतु दूसरेके सुखमें सुखी होना बहुत कठिन है। क्योंकि दूसरेके दुखमें दुखी होनेमें भी एक मजा है, एक बहुत गहरा रस है। आपके घरमें कोई गुजर गया और मैं आता हूं और मैं बड़ी सहानुभूति दिखाता हूं। यदि मेरी सहानुभूतिमें थोड़ी भी छानबीन करें तो भीतर पायंगे कि मैं बड़ा रस ले रहा हूं, आज आपको दुखी पाकर जरा मौका पाया। आज मैं रस ले रहा हूं और आज मैं सिरपर हाथ रखनेका मजा ले रहा हूं, पैट्रनाइज भी कर रहा हूं कि अरे मत रोइये सब ठीक हो जायगा। यदि हम देखेंगे लोगोंकी सहानुभूतिमें तो बहुत गहरेमें रस पायंगे और यदि आप न रोयें। आपका कोई गुजर गया है और कोई आया है और आप उससे कहें कोई बात नहीं, सब मजा है तो वह कुछ उदास लौटेगा। वह क्रोधित भी हो सकता है कि कैसा आदमी है, क्योंकि उसे जो रस मिल सकता था आपने उसे वह मौका ही नहीं दिया। तैयारी करके आया था कि आज एक मौका है, वह आपके अंतसको पकड़ लेता। दूसरेके दुखमें भी जो हम दुख प्रकट करते हैं, उसमें कहीं रस है। लेकिन दूसरेके सुखमें हम कभी सुख प्रकट नहीं कर पाते। जो दूसरेके सुखमें सुख अनुभव कर पाये, वही केवल दूसरेके दुखमें दुख अनुभव कर सकता है। फिर उसके सुखमें कोई रस नहीं रह जायगा। क्योंकि कसौटी वहां होगी कि वह आपके सुखमें, आपका जो बड़ा मकान बन गया था, तब वह सचमें खुश हुआ था। जब आप एक सुंदर पत्नी ले आये थे, तब वह सचमें प्रसन्न हुआ था। नहीं, तब वह ईष्र्यासे भर गया था, तब वह दुखी हो गया था, तब वह जल गया था, वह उससे कुछ चोट खा गया था। लेकिन उस दुखमें आप जिम्मेदार नहीं हैं, उसमें सिर्फ देखेनेकी दृष्टि गलत है। वह अपना दुख अपने हाथसे पैदा कर रहा है। मेरा मानना यह है कि यदि हमारी दृष्टि ठीक हो तो सबका सुख हमारे लिए सुख पैदा करेगा। इसलिए मुझे एक बड़ी हैरानीका अनुभव होता है। यदि हमारी दृष्टि ठीक हो तो हम सबके सुखमें सुख पैदा करेंगे। तब इतना सुख हो जायगा कि जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। अभी हमारी दृष्टि इतनी गलत है कि हम सबके सुख, दुख पैदा करते हैं तो हमपर इतना दुख इक_ा हो जाता है, जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। कोई धन कमा रहा है, कोई यश कमा रहा है और सबके सुख हमें दुखी किये जा रहे हैं। इसलिए हम पूरी तलाशमें हैं कि कोई दुखी हो जाय। (आ.फी)
Related Articles
अनेक रूपमें अस्तित्व अखण्ड
Post Views: 399 हृदयनारायण दीक्षित संसार प्रत्यक्ष है। संसार समझनेके लिए प्रकृति प्रदत्त पांच इन्द्रियां हैं। आंखसे देखते हैं, कानोंसे सुनते हैं। त्वचासे स्पर्श, जीभसे स्वाद और नाकसे सूंघते हैं। संक्षेपमें रूप, रस गंध, ध्वनि और स्वाद ही संसार समझनेके उपकरण हैं। मनको इङ्क्षन्द्रयोंका स्वामी बताया गया है। दृश्यपर मन न लगे तो देखना व्यर्थ […]
ब्रिक्स देशोंका संकल्प
Post Views: 293 वैश्विक महामारी कोरोनाके खिलाफ जंगमें ब्रिक्सके सदस्य देशोंने एक साथ लडऩेका संकल्प किया है और परस्पर सहयोगकी प्रतिबद्धता भी जतायी है। दिल्लीमें आयोजित आभासी बैठकमें सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीकाने सहभागिता की और अध्यक्षता भारतीय परराष्ट्रमंत्री एस. जयशंकरने की। इस बैठकका मुख्य एजेण्डा कोविड-१९ से उत्पन्न दिक्कतों और […]
संयुक्त परिवारकी समाप्त होती अवधारणा
Post Views: 540 बाल मुकुन्द ओझा आज भी दुनिया परिवार और संयुक्त परिवारकी अहमियतको लेकर विवादोंमें उलझी है। भारतमें संयुक्त परिवार प्रणाली बहुत प्राचीन समयसे ही विद्यमान रही है। वह भी एक जमाना था जब भरा पूरा परिवार हंसता खेलता और एक-दूसरेसे जुड़ा रहता था। बच्चोंकी किलकारियोंसे मोहल्ला गूंजता था। पैसे कम होते थे परन्तु […]