बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
सरसोंका तेल, दूधका नमूना लेकर जांचके लिए भेजा
Post Views: 26 खाद्य विभागने अलग-अलग स्थानों परकी काररवाई जौनपुर। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ दूध एवं खाद्य तेल में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा तत्निर्मित नियमावलियों के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सचल […]
पुलिस अभिरक्षामें युवककी मौतके बाद हंगामा, पथराव
Post Views: 13 लूटका आरोपित था बक्शाके चक मिर्जापुर गांवका निवासी मृत किशन यादव बक्शाके थानेदार अजय सिंह व तीन सिपाही निलंबित, मजिस्ट्रेट जांचके आदेश ग्रामीणोंने जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर किया रास्ता जाम, पुलिस वाहन पर पथराव बक्शा। स्थानीय थाना पुलिस की अभिरक्षा में लूट के आरोपित युवक की गुरुवार रात मौत हो गई। जिला अस्पताल […]
जौनपुर: अस्पताल के बाहर तड़प रहे मरीजों की मदद करने वाले युवक पर CMS ने दर्ज कराई FIR
Post Views: 11 जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) में ऐसा मामला सामने आया है, जो सरकारी अफसरों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है. यहां तड़पते मरीज की मदद करने पर एक युवक पर ही मुकदमा (FIR) हो गया है. जी हां, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लापरवाही की गई और युवक पर केस दर्ज […]




