चंदौली। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के सकलडीहा में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनगर उनके ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य महकमा गुरुवार को हलकान दिया। स्वास्थ्य मुद्दों पर सतर्कता के मद्देनजर इस मामले में सीएमओ व चंदौली जिला अस्पताल की सीएमओ ने ब्लड बैंक से ओ नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की तो इस विशिष्ट ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तफ्तीश स्वास्थ्य महकमे से शुरू की। इसके बाद ब्लड बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य महकमे के हाथ पांव फूल गए। लेकिन रजिस्टर में दर्ज शमशाद अंसारी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क साधा, जिनका ब्लड गु्रप ओ नेगेटिव है। ब्लड बैंक प्रभारी संजय चौरसिया ने बताया कि प्रियंका गांधी का ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसलिए उनके स्कार्ट में लगी एंबुलेंस में ओ निगेटिव उपलब्ध होना आवश्यक है। मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप इन दिनों उपलब्ध नहीं है। प्रियंका गांधी का ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन स्वास्थ्य महकमे ने किसी प्रकार शमशाद अंसारी के मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें रक्तदान करने की अपील की। इसके बाद प्रियंका गांधी के लिए शमशाद अंसारी में ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे, जहां पर उन्होंने 13वीं बार ब्लड डोनेट किया। ताकि आपात स्थिति में प्रियंका गांधी के लिए ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप काम आ सके। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने शमशाद अंसारी के इस प्रयास की सराहना की और सीएमएस डा० उर्मिला सिंह ने फोन करके आभार जताया।
Related Articles
चंदौली। बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हथियानी गांव
Post Views: 636 चंदौली। मौसम का मिजाज बुधवार की दोपहर अचानक बदल गया। इसके साथ ही मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। वहीं सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियानी, गोरारी, कांटा समेत आसपास दर्जन भर से अधिक गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा कंदवा क्षेत्र का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। बारिश […]
चंदौली।सामाजिक, आर्थिक रुप से सशक्त होने पर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
Post Views: 441 सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केन्द्र की ओर से गुरूवार को सामुहिक रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल की विभिन्न महिलाओं को अनेक प्रकार की रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के आत्म निर्भर होने […]
चन्दौली। आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारी:डा० महेन्द्रनाथ
Post Views: 326 चन्दौली। मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक रविवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी सक्रियता के साथ आपस […]