मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा) गांव में शुक्रवार की रात हुई तूफानी वारिस के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 60 हजार बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा)। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. रामचंद्र पाण्डेय पशुपालन कर डेयरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की शाम वह पशुओं को चारा पानी खिला कर दरवाजे पर पेड़ के नीचे बांध दिया था। आधी रात में तूफान के साथ हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली से हुई गाय को मौत की सूचना पीड़ित ने राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक के साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को दी। पीड़ित सुरेन्द्र पाण्डेय ने मृत गाय की कीमत लगभग 60 हजार बताया है।
Related Articles
सरसोंका तेल, दूधका नमूना लेकर जांचके लिए भेजा
Post Views: 939 खाद्य विभागने अलग-अलग स्थानों परकी काररवाई जौनपुर। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ दूध एवं खाद्य तेल में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा तत्निर्मित नियमावलियों के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सचल […]
रिटायर्ड शिक्षकके अपहरण व हत्याके दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Post Views: 2,042 बरसठी के चंद्रभानपुर पुलिया के पास हुआ आमना-सामना, दोनों को लगी गोली घटना में प्रयुक्त जाइलो कार, दो तमंचा व कारतूस बरामद दो अन्य आरोपित गुरुवार को ही कर लिए गए थे गिरफ्तार बरसठी। रिटायर्ड शिक्षक रवींद्र नाथ पाठक के अपहरण व हत्या में वांछित दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार […]
अजेय भारत चैम्पियन
Post Views: 2,909 नयी दिल्ली (एजेन्सियां)। भारत की पुरुष और महिला टीम ने इजेय रहते हुए खो-खो का पहला विश्वकप खिताब जीत लिया। रविवार को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में दोनों वर्ग के फाइनल में भारत ने नेपाल को ही हराया। पुरुषों ने जहां खिताबी मुकाबला ५४-३६ से जीता वहीं महिला टीम […]


