कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास मिलने और पूर्ण होने की बधाई दी। साथ ही चाबी का डेमो कार्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। कच्चे घरों में रह रहे लाभार्थियों के चेहरे पीएम आवास योजना के तहत बने अपने नए आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे।
नारेपार गांव में लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी देते बीडीओ,साथ में अन्य
बीडीओ ने बताया कि गत 15 नवम्बर को चाबी सौंपने के वृहद कार्यक्रम में छूट गए आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिवस पर नए घर की चाबी देते हुए बधाई दी गई है। इस मौके पर एपीओ विनय श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह आदि रहे।
Post Views: 7 समाचार सार- √जिला समाज कल्याण अधिकारी के सामने ही उनके ही चपरासी ने मर्यादा की हद पार कर दी। मामला भदोही के विकास भवन स्थित डीएसडब्ल्यूओ (DSWO) कार्यालय का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत्त चपरासी दफ्तर में समाज कल्याण अधिकारी के सामने ही […]
Post Views: 3 लोक आस्था के महापर्व छठ का रंग पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। खरना के बाद रविवार को छठ का तीसरा दिन रहा। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। जबकि 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रति खरना के बाद से ही 36 घंटे का […]
Post Views: 2 जिलाधिकारीने किया एल-२ हास्पिटलका निरीक्षण ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा आज बलवन्त सिंह एल.2 हास्पिटल भदोही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों के उपचार में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाय और उनकी निगरानी हर समय की […]