डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
UP : ‘2014 में जो आए थे वो 2024 में चले जाएंगे’, प्रतापगढ़ में अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला
Post Views: 826 प्रतापगढ़। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव में सबक सिखांएगे। 2014 में जो आए थे, वो 2024 में चले जाएंगे। यूपी से आए थे, यूपी से बाहर चले जाएंगे। I.N.D.I.A के साथ मिलकर एनडीए को हराने का काम करेगा पीडीए।” आप नेता संजय […]
कानपुर में टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत
Post Views: 1,057 कानपुर, । जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित इंशा टेनरी में गुरुवार देर शाम सीवर टैंक साफ करने के दौरान एक के बाद एक तीन मजदूर बेसुध हो गये। कर्मचारियों की मदद से किसी तरह उन्हें एलएलआर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टेनरी कर्मी […]
सीएमओ ने पीएचसी सोंधी का किया औचक निरीक्षण
Post Views: 638 ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – […]



