पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
कुशीनगर एयरपोर्ट : अखिलेश का तंज- एक ईंट न लगाई…फीता लेकर आ गए भाजपाई
Post Views: 6 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा, पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता. दरअसल, अखिलेश यादव का दावा है कि कुशीनगर […]
यूपीके ३११ केन्द्रोंपर लगेगी वैक्सीन
Post Views: 8 लखनऊ(आससे.)। उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी से प्रथम चरण में प्रदेश के 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य प्रात: 09 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा और इसकी सभी तैयारी कर ली गई है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज शाम […]
Lakhimpur Kheri: राज्यमंत्री अजय मिश्रा बोले- हर तरह की जांच के लिए तैयार,
Post Views: 4 Lakhimpur Kheri News: अजय मिश्रा ने किसानों को कुचलने में अपना या अपने बेटे का हाथ होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि हम हर तरह की जांच में भाग लेंगे. Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की घटना को लेकर विवादों में फंसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra […]




