दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
चंदौली। आक्सीजन प्लांटो के अधिग्रहण की उठी मांग
Post Views: 1,079 मुगलसराय। कोराना काल में वायुप्राण आक्सीजन ने पहली बार आम लोगों को अपनी अधिक महत्ता बतायी। जरूरतमंदों सहित हर कोई आक्सीजन का छोटा सिलिंडर आने वाली आपदा को भांपते हुए अपने पास रखना चाहता है। लेकिन यह सम्भव नहीं हो पा रहा है आक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करना इस समय दांतो तले लोहे […]
प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, किया ये ट्वीट
Post Views: 1,361 लखनऊ, रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका ने गुरुवार को महिला का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सड़क पर रोती हुई महिला का है, जो पिछले दिलों लखनऊ में हुए शिक्षक भर्ती के […]
शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली में 25 ठिकानों पर की छापेमारी
Post Views: 2,052 नई दिल्ली, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज फिर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर आज रेड की है। पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बस के विस्फोटक उपकरण से टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत […]




