वाराणसी

अंधकार में भटकने वालों के लिए प्रकाश स्तम्भ बन हमारे बीच आये प्रभु


शांति एवं प्यार एवं भाईचारे के संदेश देने वाला प्रभु येशु का जन्म का सबको बधाई। हमारे पुकारने पर मुक्तिदाता, परामर्शदाता हमारे बीच आया।सन्देश मिला अंधकार में भटकने वालों के लिए प्रकाश के रूप में हमारे बीच आया है प्रभु,हमारी आशाओं को पूरा करने वाला राजा अब हमारे बीच आ गया है। उक्त संदेश सेंट मैरिज कैथेड्रल चर्च में आयोजित क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिड नाइट सर्विस की अध्यक्षता करते हुए वाराणसी धर्मप्रान्त के विशप यूजीन जोसफ ने दिया। उन्होंने कहा आप सबको बधाई। यह ऐतिहासिक सन्देश हमारे बीच है हम एक दूसरे से दूर हो रहे थे। दो हजार वर्ष पूर्व जो विकट समय था आज भी वही दिख रहा है आज हम महामारी से जूझ रहे हैं । हमे उम्मीद के साथ सबके साथ मिलकर आगे बढ़े। हमे वह निरन्तर जीवन देने वाला प्रभु हमारे बीच आया है।हमे अपने अंदर उम्मीद जगाना है राष्ट्रीय रूप में भटक गए हैं। एक दूसरे से शत्रुता रखने लगे हैं पवित्रता दीनता दयालुता को छोड़ कर भटक गए हैं।प्रभु हमको आशीष देती है कि हम अपने आचरण,व्यवहार में जागृति पैदा कर आगे बढ़ें।सारे वैज्ञानिक मानते हैं कि यह महामारी हमारे द्वारा बनाया गया हैं। महामारी हमे प्रेरित करता है कि ईश्वर पर भरोसा रखो वही सर्व शक्तिमान है।हमे मिलकर सबके लिए मन वचन व्यवहार कर्म से मदद करने के लिए आगे बढऩा है। आज हमारे बीच आये चरनी में लेटे प्रभु को देखो और उसकी प्रेरणा से पुन: २०२० के क्रिसमस को विश्वास के साथ मनाना है सबको सबके साथ मिलकर चलना है। एक मुक्तदाता के रूप में येशु का जन्म हुआ है।हम प्रभु से प्रार्थना करें कि रोग से पीडित, निराशा भटके लोगों को सहारा व आशीर्वाद दे। इस दौरान विश्व मे फैली कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति मिले। इस विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से प्रार्थना की गई।