बलिया

अदिति सिंहको मिली जिलेकी कमान


बलिया। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही का स्थानान्तरण विशेष सचिव सिंचाई विभाग के पद पर हो गया। उनके स्थान पर अदिति सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। वे हापुड़ जिले की डीएम थीं। अब उन्हें बलिया की कमान सौंपी गई है। अदिति सिंह २००९ बैच की आईएएस है। यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली अदिति सिंह ने बतौर आईएएएस १२ अप्रैल २०१२ को लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पहला चार्ज संभाला। इसके बाद सीडीओ लखनऊ बनी। २ फरवरी २०१३ को अदिति सिंह को पहली बार पीलीभीत जिले में बतौर डीएम जिम्मेदारी मिली। इसके बाद रायबरेली की डीएम रही, कुछ वक्त विशेष सचिव रहने के बाद जुलाई २०१४ में अदिति सिंह को सुल्तानपुर डीएम का चार्ज मिला। २४ जनवरी २०१७ को अदिति सिंह डीएम का पोस्ट संभालने के लिए उन्नाव पहुंची।