पटना

अरवल: पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू, दर्जनों लोगों ने भरा पर्चा


अरवल। सोमवार को पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान जिले के सदर प्रखंड के मुरादपुर हुजरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो लोग और सदस्य पद को लेकर तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं मखदुमपुर कबीर पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए एक व्यक्ति ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं वासिल पुरफ़ेक्ट के लिए अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। वहीं सदस्य पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन किया। इसके अलावा पर परासी पैक्स के 5 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वही 3 लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया।

इसके अलावे करपी प्रखंड के मुरारी पैक्स पैक्स से अरविंद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। उधर वंसी प्रखंड में कोई भी नामांकन नहीं हुआ। जिले में मंगलवार तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। वहीं 3 से 4 फ़रवरी तक नामांकन वापसी तिथि तय की गई है।

वहीं 6 फ़रवरी को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। 15 फ़रवरी को मतदान की प्रक्रिया होगी। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया होगी। इन सभी पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष के लिए 15 फ़रवरी को मतदान कराई जाएगी।