News TOP STORIES धर्म/आध्यात्म नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अल्पसंख्यक समुदायों के कई धार्मिक नेता एक साथ पहुंचे संसद पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात


नई दिल्ली। ; संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज शाम पांच बजे पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

इस बीच, AAP नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। संजय सिंह कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ले पाए। सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें इजाजत नहीं दी। सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है।

Live PM Modi Speech In Lok Sabha Today;

 

5 Feb 20241:41:12 PM

राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले धार्मिक नेता

देश के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेताओं ने संसद में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बता दें कि सभी धार्मिक नेता पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और संसद की कार्यवाही भी देखेंगे।

5 Feb 20241:38:38 PM

PM Modi LIVE सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। पीएम मोदी के संबोधन से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। पीएम मोदी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दों पर जवाब देने और चर्चा करने के बजाय एक राजनीतिक भाषण देंगे।

5 Feb 20241:29:00 PM

Parliament Session सूरीनाम के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मिले ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में सूरीनाम के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

5 Feb 202412:42:00 PM

Parliament Session 2024 क्या बोले इमाम उमर अहमद इलियासी

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पैगाम-ए-मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज मैं प्रधानमंत्री से मिलने जा रहा हूं।

5 Feb 202412:31:58 PM

PM Modi Speech Live Today संसद की कार्यवाही देखेंगे धार्मिक नेता

देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से संसद में मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह संसद की कार्यवाही भी देखेंगे।

5 Feb 202412:22:15 PM

Parliament Session 2024 लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा विधेयक पेश

लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 पेश किया गया।

5 Feb 202411:52:05 AM

Parliament Session 2024 शपथ नहीं ले पाएंगे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज शपथ नहीं लें पाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है।

5 Feb 202411:15:44 AM

Lok Sabha Speech Today Live संसद की कार्यवाही शुरू

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज शाम पांच बजे पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

5 Feb 202410:25:35 AM

PM Modi Speech Live Today पीएम मोदी आज शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।

5 Feb 20249:44:38 AM

PM Modi LIVE कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 2019 से 2022 के बीच सेना, वायु सेना और नौसेना के लिए चुने गए 1.5 लाख युवाओं की तत्काल नियुक्ति और पुरानी भर्ती प्रणाली को बहाल करने की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

5 Feb 20249:23:59 AM

Lok Sabha Speech Today Live कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

5 Feb 20249:09:02 AM

PM Modi Speech Live Today जम्मू कश्मीर का यह पांचवां बजट होगा

जम्मू कश्मीर का यह लगातार पांचवां बजट होगा जो संसद में पेश होगा। इस समय जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं है। जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से 19 जून, 2018 को भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था। साल 2019-20 के बजट को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने मंजूरी थी जो उस समय राज्य प्रशासनिक काउंसिल के अध्यक्ष थे।

5 Feb 20248:55:54 AM

PM Modi LIVE केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में जम्मू कश्मीर के लिए 37277.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है जो संसाधनों की कमी को पूरा करने व विभिन्न प्रोजेक्ट में धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 का जम्मू कश्मीर का वार्षिक बजट 1,18,500 करोड़ रुपये का था। जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को तेजी देने के लिए सरकार औद्योगिक विकास पर अधिक ध्यान दे रही है। इसका मकसद रोजगार के अधिकाधिक विकल्प उपलब्ध कराना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

5 Feb 20248:51:42 AM

Lok Sabha Speech Today Live मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का था आखिरी बजट

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद के है। उससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट था। लोकसभा में अपना छठा बजट पेश करने वाली सीतारमण ने भाजपा नीत राजग के दोबारा सत्ता में आने पर भरोसा जताया।

5 Feb 20248:48:46 AM

PM Modi Speech Live Today जम्मू कश्मीर के लिए अंतरिम बजट आज संसद में होगा पेश

कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा। बजट में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। विभिन्न विकास परियोजनाओं समेत ढांचागत विकास के लिए धनराशि के पर्याप्त प्रविधान की उम्मीद है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत चले रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए धनराशि होगी।

5 Feb 20248:46:21 AM

PM Modi LIVE लोकसभा में आज देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। उन्होंने सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा है।