Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

‘इटली से चुनाव लड़ें राहुल गांधी, भारत में उनके लिए सीट नहीं बची’, भाजपा के इस नेता ने दी नसीहत


जयपुर। राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। रविवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए बालमुकुंदचार्य ने कहा कि अब राहुल को इटली से चुनाव लड़ना चाहिए। राहुल के पास इटली से चुनाव लड़ने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है। देश में तो अन्य कोई सीट उनके लिए बची नहीं है। देश में तो राहुल जहां भी जाएंगे उनकी वहां बड़ी हार होगी। कांग्रेस और राहुल की स्थिति बहुत खराब है।

 

मालूम हो कि बालमुकुंदाचार्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश को 70 साल तक लूटा है। कांग्रेस ने आपातकाल जैसे कई कृत्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल के बारे में हम जब भी सोचते हैं तो हंसी आने लगती है। राहुल की बात करते ही आलू से सोना का बयान दिमाग में आ जाता है। उल्टे सीधे चुटकुले याद आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हास्य दिवस है, लेकिन राहुल के बयानों से तो हमेशा ही हंसी आती है।