News TOP STORIES उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः तीरथ मंत्रिमंडल का विस्तार आज,


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल के सहयोगी आज शाम 5:00 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन की ओर से बताया गया है कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया है। कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी होगी वही नए मंत्रियों की एंट्री होगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में कद्दावर मंत्री माने जाने वाले मदन कौशिक को मंत्रिमंडल से हटा कर संगठन में भेजे जाने की चर्चा है। चर्चा है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर मदन कौशिक को यह ज़िम्मेदारी दी जाती है तो माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बन सकते हैं।

वहीं संवैधानिक पद पर जिम्मेदारी निभा रहे एक विधायक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी चल रही है। त्रिवेंद्र सरकार के तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। मंत्रिमंडल में 3 पद पहले से ही खाली है। ऐसा माना जा रहा है कि तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में पांच- छह नए शामिल हो सकते हैं।