पटना

उप राष्ट्रपति पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत


(आज समाचार सेवा)

पटना। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के शनिवार संध्या पटना पहुंचने पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधन परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना हवाई अड्डा पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ताकिशोर प्रसाद, संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्यि मंत्री मगल पाण्डेय, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी एवं अन्य मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उप राष्ट्रपति का अभिवादन एवं स्वागत किया। पटना हवाई अड्डा से राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल फागू चौहान एवं राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू तथा राज्यपाल सचिवालय के अन्य पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वगात किया।

उल्लेखनीय है कि भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ७ नवम्बर को डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारेाह तथा नालन्दा विश्वविद्यालय में आयोजित छठे अन्तरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।