Latest News उड़ीसा नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

ओडिशा पर बढ़ा चक्रवात ‘जवाद’ का खतरा,


  1. नई दिल्ली : देश से मानसून अब वापस लौटने लगा है। इस बीच देश पर एक और चक्रवात का खतरा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर में एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनता दिख रहा है जो अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ेगा।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में देश में लगातार दो चक्रवात ‘शाहीन’ और ‘गुलाब’ ने दस्तक दी थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था। वहीं अब एक और साइक्लोन का खतरा बनता दिख रहा है। इस बार आने वाले चक्रवात को ‘जवाद’ (Cyclone Jawad) नाम दिया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर का महीना ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए काफी खतरनाक माना जा रहा है। यहां अक्टूबर के महीने में अक्सर कोई न कोई साइक्लोन जरूर दस्तक देता है। आपको बता दें कि अडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए अक्टूबर महीने को साइक्लोन महीना (Cyclone Month) भी कहा जाता है। क्योंकि ओडिशा और अंध्र के तट पर अधिकतर बड़े चक्रवाती तूफानों ने इसी महीने अक्टूबर में दस्तक दी है। यही कारण है कि लोग इस तूफान को लेकर भी डरे सहमे हैं।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आज अंडमान और निकोबार आईलैंड्स में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा के अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।