पटना

औरंगाबाद: डीएम एवं एसपी ने कोविड-19 के मद्देनजर ‌रफीगंज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण


औरंगाबाद (आससे)। कोविड-19 के मद्देनजर जिलापदाधिकारी सौरभ जोरवार एवं एसपी सुधीर कुमार पोरिका  ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज का निरीक्षण किया। जिलापदाधिकारी एवं  एसपी ने  स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्ड, ओटीपी, सहित कोविड-19 के टीकाकरण कक्ष का   घूम-घूम कर निरीक्षण  किया। तथा, अस्पताल के परिसर की साफ सफाई की बारीकी से जायजा लिया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने प्रेस बयान जारी कर इस आशय कि जानकारी देते हुए बताया कि जिलापदाधिकारी ने कहा की बढ़ते कोरोना को देखते हुए सभी विभाग के लोग हाई एलर्ट पर हैं। वहीं सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है तभी इस विकट संकट से उबर सकते हैं। कोई भी चूक नहीं हो इसके लिए पूरे जिला में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। रफीगंज में कोविड-19 वैक्सिंग एवं कोरोना जांच वार्डो का निरीक्षण किया गया है। वही चिकित्सको की उपस्थिति एवं अन्य कर्मियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। साफ सफाई उमीद के मुताबिक काफी अच्छी दिखी।यहाँ की व्यवस्था सराहनीय है।

इन्होंने कहा कि 45 से ऊपर उम्र के सभी लोग वैक्सिन लगवा लें। कॅरोना संक्रमण तेजी से जिस तरह बढ़ रहा है। उससे अंदाज लगाया जा सकता है आने वाले समय मे संक्रमण और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में वैक्सिन टीकाकरण ही इससे बचने का उपाय है। सभी बुजुर्गों को वैक्सिंन लगवा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सिन  उपलब्ध है।

निरीक्षण के दौरान वीडियो रीतेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह,  इंस्पेक्टर पवन कुमार, थानाध्यक्ष रफीगंज मुकेश कुमार भगत एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।