Latest News TOP STORIES राष्ट्रीय

कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सुशांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता


६७वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म,भोंसलेके लिए मनोज वाजपेयीको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

नयी दिल्ली(आससे)।  67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत ‘छिछोरेÓ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार मिला है। कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। सिक्किम को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार से नवाजा गया है। आज यहां नेशनल मीडिया सेंटर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक समारोह में इन पुरस्कारों की घोषणा की। समारोह में वर्ष 2019 में बनी फिल्मों और उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस समारोह को इससे पहले कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया था। समारोह में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक प्रमाणित की गई फिल्मों को पुरस्कार वितरण के लिए प्रवेश दिया गया था।पुरस्कारों के लिए आखिरी तारीख 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार संजय सूरी की किताब ‘अ गांधियन अफेयर, इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमाÓ को मिला है। सोहिनी चट्टोपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के पुरस्कार से नवाजा गया है। गैर फीचर फिल्म श्रेणी में सर डेविड अटेनबर्ग को ‘वाइल्ड कर्नाटकÓ के लिए बेस्ट नरेशन का पुरस्कार मिला है। अर्जुन गौरीसराई को शट अप सोना फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार मिला है। बेस्ट ऑटोबायोग्राफी के लिए राधा (म्यूजिकल), ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या को चुना गया है। बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट का पुरस्कार रहस (हिंदी), सप्तर्षि सरकार को मिला है। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए सविता सिंह को चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार नॉक नॉक नॉक (इंग्लिश/बंगाली) फिल्म के लिए सुधांशु सरिया को मिला है। फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बिरयानी (मलयालम), जोनकी पूरा (असामी), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी) को विशेष उल्लेख पुरस्कार मिला है।