पटना

कटिहार: लॉकडाउन को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन सक्रिय


बारसोई (कटिहार)(आससे)।  बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए एसडीएम पवन कुमार मंडल ने सभी अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष को सख्त  निर्देश दिया कि क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करावे। अंचलाधिकारी अमर कुमार राय, बारसोई सब इंस्पेक्टर गंगे राघव संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। लॉकडाउन आज सातवां दिन है। बारसोई पुलिस प्रशासन लोगों को प्यार से समझाते नजर आई कि सड़क पर बेवजह न घूमे। लोगों को डांट फटकार भी की अनुमंडल प्रशासन लॉकडाउन पालन शक्ति से कराने सड़कों पर उतरा।

बेवजह घूम रहे लोगों को उठक-बैठक भी कराया गया। भगाने के चक्कर में कुछ लोग पुलिसकर्मियों के डंडे की भेंट भी चढ़े। लॉकडाउन पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। लोग अपने घरों में कैद होने शुरू गए हैं। अपने घरों में रहने के साथ अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने की भी अपील की गयी है। एसडीएम के कड़े तेवर के बाद हड़कंप देखा गया।

लगातार कई प्रखंडों का लॉकडाउन पालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्र का भी  दौरा कर रहे हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस बलों के साथ महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। सब्जी मंडी में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत भीड़ को नियंत्रण किया। वही कार्यपालक पदाधिकारी बृज किशोर राम ने लोगों से अपील की कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। सभी को सख्त चेतावनी दी कि अपने घरों में रहे। राज चौक में नसीम कंपलेक्स कपड़ा व्यवसाय की दुकान को सील भी किया गया।

ज्ञात हो कि नीमतल्ला चौक में सही से लॉकडाउन पालन नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत मिल रही है। जल्द ही चिन्हित कर दुकानदारों पर कार्रवाई होगी, जो शटर गिराकर पिछले दरवाजा से सामान बेच रहे हैं। जल्द ही वैसे लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। अनुमंडल प्रशासन की पैनी नजर है। एसडीएम श्री मंडल ने अंतिम चेतावनी दी है कि अगर दुकानदार घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठते हैं तो वैसे दुकानदारों को चिन्हित कर लॉकडाउन उल्लंघन के साथ-साथ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

उन्होंने ‘आज’ के चीफ रिपोर्टर  विजय भारती से खास बातचीत में यह बात कही। बिहार सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किया है अनुमंडल प्रशासन इसे सख्ती से पालन कराने में सक्षम है। इधर कुछ लोगों की मांग है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन सख्त हो क्योंकि  कुछ असामाजिक तत्व के मनमानी रवैया से कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। एसडीओ श्री मंडल ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वह ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।