Latest News नयी दिल्ली पंजाब

करतारपुर साहिब के दर्शन कर लौटे सिद्धू,


चंडीगढ़ः नवजोत सिंह सिद्धू आज करतार साहिब नतमस्तक हुए। करतारपुर साहिब के दर्शन करने के बाद सिद्धू अब वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी और इमरान खान दोनों ने बड़ा काम किया है। साथ ही यह भी कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है। करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर सिद्धू ने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार वह शांति संदेश लेकर गए थे। सिद्धू ने कहा कि वह बड़े मुद्दों पर बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किस्मत पर लगे ताले खुलने चाहिए। अगर पंजाब की तकदीर बदलनी है तो पाकिस्तान से व्यापार खोले। सिद्धू ने कहा कि यहां से 275 करोड़ रुपए व्यापार होने की संभावनाएं हैं।