Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विधायक बतरा बोले- जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी


रोहतक, । भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से ईडी लगातार परेशान कर रही है। लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। यह बात कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कही। वे वीरवार को भाजपा सरकार की इस गलत मंशा के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस भवन के बाहर धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल

कांग्रेस कायकर्ता सुबह 11 बजे आंबेडकर चौक पर कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठे और दोपहर एक बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। बीते वीरवार को भी कांग्रेस ने चंडीगढ़ और दिल्ली में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआइ, ईडी व अन्य जांच एजेंसियों को राजनीति हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। जिसको लेकर हरियाणा अलग- अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद

लगातार विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। सरकार की यह मंशा ठीक नहीं है। लोकतांत्रिक प्रणाली में हर नागरिक को अपनी बात रखने और आवाज उठाने का अधिकार है। लेकिन भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर आमजन की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार की इसी तानाशाही के चलते धरना-प्रदर्शन किया गया और सरकार का पुतला दहन किया है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि भाजपा विभिन्न संस्थााओं की विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन कांग्रेस इस तरह की तानाशाही के सामने झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस ने तो अंग्रेजी हुकुमत के सामने हार नहीं मानी। इसलिए भाजपा सरकार कांग्रेस के एक भी कार्यकर्ता को डरा नहीं सकती है। इस अवसर पर कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, चक्रवर्ती शर्मा व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।