News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- सरकार किसानों से बात करने को तैयार,


  • भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को एक बार फिर बात के लिए आमत्रिंत किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान यूनियन के नेताओं से भारत सरकार 10-11 बार बात कर चुकी है। 50 घंटे से अधिक चर्चा चली है। हमने उनकी परेशानियों के समझने का प्रयत्न किया है। आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है वे खुले मन से बताएं। हम विचार करने व निराकरण के लिए तैयार हैं। किसानों की ओर से जैसे ही कोई प्रस्ताव आएगा हम बातचीत करने के लिए स्वागत करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि धारा 370 की समाप्ति के बाद जम्मूकश्मीर में हालात सुधरे है। पंचायत चुनाव अच्छे वातावरण में हुए जम्मूकश्मीर अब एक नए कल की ओर बढ़ रहा है। आतंकवाद खत्म होगा। कश्मीर में शांत्ति सदभाव की स्थापना होगी।