Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कोविड महामारी के दौर में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है कांग्रेस: नरेंद्र सिंह तोमर


  1. नई दिल्ली,। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कोविड महामारी के इस दौर में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। देश को इस लड़ाई को एक साथ लड़ने की जरूरत है लेकिन कांग्रेस राजनीति करने में लगी है। कमलनाथ जी जिस प्रकार के घटिया वक्तव्य दे रहे हैं, उससे कांग्रेस का चरित्र स्पष्ट होता है।

कोरोना को इंडियन वेरिएंट बताने पर कमल नाथ के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि कोरोना को इंडियन वेरिएंट बताने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसकी शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच के एएसपी राजेश सिंह भदौरिया से की थी। कमल नाथ पर क्राइम ब्रांच ने लॉकडाउन उल्लंघन और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कोरोना को इंडियन वेरिएंट बोलकर देश का अपमान किया है। उज्जैन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने प्रेस वार्ता में कहा था कि दुनिया में जो कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे अब इंडियन वेरिएंट कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कई देश अब इस कोरोना को इंडियन वेरिएंट के नाम से बोल रहे हैं।