Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

कौन हैं कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले अशोक चव्हाण? ऐसा रहा राजनीतिक सफर


 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में फिर एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के बड़े चेहरे मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह जल्द ही भाजपा का हाथ थामने वाले हैं। चव्हाण के इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला लिया है।