पटना

खगडिय़ा: मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के तहत- १८ लाभुकों को वाहन का किया गया वितरण


खगडिय़ा (आससे)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के तहत आज अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के सक्रिय मत्स्य पालकों को सुलभ मत्स्य विपणन एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए समाहरणालय परिसर में वाहन वितरण मेला का आयोजन किया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी शत्रुंजय मिश्रा ने इस मौके पर खगडिय़ा जिला के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल १८ अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के लोगों को १३ मोपेड सह आईस बॉक्स, ४ थ्री व्हीलर वाहन और एक फोर व्हीलर वाहन की चाभी लाभुकों को वितरित किया। इस मौके पर मुंगेर के क्षेत्रीय मत्स्य उप निदेशक संतोष सहनी और जिला मत्स्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।