पटना

खगडिय़ा: विद्यालय के मैदान में बम विस्फोट से लड़के का उड़ा चिथड़ा


खगडिय़ा (आससे)। खगडिय़ा जिला के गोगरी थानाक्षेत्र में थाना से कुछ ही दुरी पर अवस्थित भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में अवस्थित जर्जर एक भवन में आज शाम हुए बम विस्फोट से चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी। इस विस्फोट में एक करीब १३ वर्षीय लड़के का चिथड़ा उड़ गया जबकि एक लडक़ा घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम कुरबान बताया जाता है जो नया टोला गोगरी का रहने वाला है।

बिस्फोट इतना जर्बदसत था कि चिथड़े के कई टुकड़े इधर उधर बिखर गये। बम पहले से वहां था या फिर लडक़े के पास था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।